Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsअभिनेत्री दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग का मामला, CM योगी ने...

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग का मामला, CM योगी ने परिवार को सुरक्षा का दिया भरोसा

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी से फोन पर बात की, इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का पूरा भरोसा दिया और कहा कि जो भी आरोपी होंगे उनको पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे।

इस बात की जानकारी खुद जगदीश पाटनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए दी, उन्होंने एक वीडियो जारी करके यह बयान दिया, जगदीश पाटनी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात हुई उन्होंने परिवार की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा भरोसा दिया है।

इधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हमारी टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं, अब तक शहर और आसपास के क्षेत्रों के करीब ढाई हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है और उनका पूरा डिटेल इकट्ठा किया गया है फिलहाल कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments