Tuesday, March 3, 2026
Home Current News पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मान सरकार...

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मान सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

Advertisement

पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार लगातार राज्य में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। नशे के खिलाफ अभियान के साथ-साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार अब राज्य में 15000 तालाबों की सफाई का मिशन शुरू करेगी। यह प्रोजेक्ट 4573 करोड़ रुपये के ग्रामीण पुनर्जागरण पैकेज के तहत होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। साथ ही मान सरकार ने दावा किया है कि थापर और सेचेवाल मॉडल के जरिए गांवों में सीवरेज ट्रीटमेंट की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध आज फतेहगढ़ साहिब का दौरा करेंगे। साथ ही सरकार ने साफ किया है कि काम पहल के आधार पर होगा।