HomeBreaking Newsजींद में बस की डिवाइडर से जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा लोग...

जींद में बस की डिवाइडर से जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा लोग घायल

हरियाणा के जींद जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरियाणा रोडवेज की एक बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे बस में सवार 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में बस चालक समेत 5 से 6 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बस उचाना से जयपुर जा रही थी। जींद की ओर जाते समय बड़ौदा गांव के पास बस का संतुलन बिगड़ गया और यह डिवाइडर से टकरा गई।

लोडिंग गाड़ी से टकराई बस

बता दें कि बस डिवाइडर से टकराने के बाद अपनी लेन बदलकर सड़क किनारे खड़ी लोडिंग गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बस सड़क से नीचे उतरकर करीब 20 मीटर दूर जाकर पलट गई। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

यात्रियों ने लगाया वीडियो कॉल का आरोप

बस में सवार एक महिला यात्री ने बताया कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी और चालक संदीप मोबाइल पर वीडियो कॉल में व्यस्त था। उनके मुताबिक ड्राइवर का ध्यान सड़क पर नहीं था, जिससे अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाला गया। करीब 10 से 15 मिनट के भीतर सभी घायलों को उचाना और जींद के अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच में बस के ओवरस्पीड में होने की बात सामने आई है।

Read More

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जेल से रिहा, केंद्र सरकार ने हिरासत का फैसला लिया वापस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments