HomeCurrent Newsबजट के अगले दिन सर्राफा बाजार में भारी गिरावट, चांदी गिरी 31...

बजट के अगले दिन सर्राफा बाजार में भारी गिरावट, चांदी गिरी 31 हजार तो सोने ने 8 हजार रुपये पर मारी पटकी

देश का आम बजट पेश होने के अगले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संकेतों, मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं के दाम तेजी से नीचे आ गए। बीते तीन कारोबारी दिनों से लगातार गिरावट के कारण निवेशकों में चिंता बढ़ गई है।

MCX पर सोना-चांदी बुरी तरह टूटे

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट देखी गई।

  • सोना 8,187 रुपये टूटकर 1.34 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 5.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
  • चांदी 31,878 रुपये सस्ती होकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई, जो करीब 12 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है।
  • लगातार गिरावट के चलते चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 1.79 लाख रुपये तक टूट चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि 12 प्रतिशत तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले चांदी ने इंट्राडे ट्रेडिंग में बीते 10 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की थी। बीते एक साल में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। जनवरी में वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी में जमकर निवेश किया था, जिससे कीमतें आसमान छूने लगी थीं।

गिरावट की बड़ी वजह क्या?

विशेषज्ञों के मुताबिक हालिया गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है। साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर से डॉलर मजबूत हुआ और उन निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ी। इसके साथ ही ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली ने भी कीमतों को नीचे खींचा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments