Tuesday, March 3, 2026
Home Current News शादी में चली गोली से दुल्हन हुई घायल, CM भगवंत सिंह मान...

शादी में चली गोली से दुल्हन हुई घायल, CM भगवंत सिंह मान ने जताया दुख 

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शादी समारोह के दौरान चली गोली से दुल्हन के घायल होने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शादी की खुशियां दूसरे तरीके से भी मनाई जा सकती है वैसे भी शादियों में हथियारों का इस्तेमाल वर्जित है, लेकिन इसके बावजूद हम कई घटनाओं को नजरअंदाज कर अपना ही खून बहा रहे हैं जो कि चिंता जनक है।

दरअसल, रविवार को पंजाब के फिरोजपुर में शादी में गोली चलने से दुल्हन घायल हो गई। यह घटना विदाई के दौरान हुई जहां विदाई के समय किसी ने गोली चला दी जो कि दुल्हन को लग गई जिस कारण खुशियां शोक में बदल गई। यह गोली दुल्हन के सिर को छूते हुए निकली जिस कारण दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे इलाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।