ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, नशे के खिलाफ पुलिस के इस ऑपरेशन में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो है, ब्राजील के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2,500 पुलिस जवानों और सैनिकों ने रियो डी जेनेरियो में एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की।
जिसमें 81 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 60 संदिग्ध मारे गए, सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि अभियान जारी रहने पर मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, पुलिस ने इस कार्रवाई में 40 से ज्यादा राइफलें भी जब्त की हैं।
