Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअहमदाबाद विमान हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुःख

अहमदाबाद विमान हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुःख

गुजरात के अहमदाबाद में भयानक विमान हादसा हुआ है। यह विमान टेकऑफ के कुछ क्षण बाद ही एक इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे के वक्त गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 200 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो चुकी है।

इस बड़े हादसे को लेकर अक्षय कुमार, सनी देओल, परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख के सहित कई सितारों ने शोक जताया है।

इस दर्दनाक हादसे में राजनेताओं से लेकर फिल्मी जगत के लोगों ने भी दुःख जताया है। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कहा कि मैं इस दर्दनाक हादसे से मैं शॉक और निशब्द हूं, इस वक्त हम सिर्फ दुआ कर सकते हैं।

वहीं रितेश देशमुख ने शोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि अहमदाबाद में प्लेन के क्रैश होने की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है, मेरा दिल सभी यात्रियों के लिए, उनके परिवारों और इस क्रैश से प्रभावित हुए सभी लोगों के लिए दुख रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments