पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई की मौत, कई घायल

जिले के रिढाऊ गांव में शनिवार की सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि जिस घर में यह फैक्ट्री चल रही थी, उसकी दीवारें तक टूट गई। मृतकों और घायलों के शरीर बुरी तरह झुलस गए।

Sep 28, 2024 - 13:20
 13
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई की मौत, कई घायल
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई की मौत, कई घायल
Advertisement
Advertisement

एमएच वन न्यूज, सोनीपत:

जिले के रिढाऊ गांव में शनिवार की सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि जिस घर में यह फैक्ट्री चल रही थी, उसकी दीवारें तक टूट गई। मृतकों और घायलों के शरीर बुरी तरह झुलस गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम और घायलों के शवों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एफएसएल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों का रेस्क्यू कर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। फिलहाल अवैध फैक्ट्री मालिक वेद मौके से फरार है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow