Saturday, March 7, 2026
Home Current News मजीठा रोड बाईपास पर हुआ ब्लास्ट, हादसे में एक शख्स की मौत

मजीठा रोड बाईपास पर हुआ ब्लास्ट, हादसे में एक शख्स की मौत

Advertisement

अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास के पास ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, ब्लास्ट इतना जबरदस्त था की मृतक दोनों बाजू शरीर से अलग हो गए, धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू की, शुरूआती जांच के मुताबिक ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मरने वाला शख्स कबाड़ में मिले पुराने बम को तोड़ने की कोशिश कर रहा था, तो उसमें धमाका हो गया और उसकी मौत हो गई, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।