HomeBreaking NewsBJP ने तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, के. अन्नामलाई...

BJP ने तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, के. अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमिटी ने इन नामों को अंतिम रूप दिया है। इस घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

प्रमुख चेहरों को अहम सीटों पर मौका

जारी सूची में कई बड़े और चर्चित नेताओं को टिकट दिया गया है। डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन को मायलापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि वानती श्रीनिवासन को कोयंबटूर (उत्तर) से मैदान में उतारा गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन को अविनाशी (SC) सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। हालांकि के. अन्नामलाई को नहीं टिकट मिला है।

अन्य उम्मीदवारों की सूची भी जारी

पार्टी ने अवादी से एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार), थल्ली से नागेश कुमार और रासीपुरम (SC) से एसडी प्रेमकुमार को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मोदक्कुरिची से कीर्तिका शिवकुमार और विलावंकोड से एस विजयधरानी को भी टिकट दिया गया है।

के. अन्नामलाई को क्यों नहीं मिला टिकट?

जानाकारी के मुताबिक जारी बीजेपी की उम्मीदवार सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम शामिल नहीं है। पिछली बार पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने वाले अन्नामलाई को इस बार चुनावी मैदान से दूर रखा गया है, जिससे सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई को टिकट न देने का मतलब यह नहीं है कि उनकी भूमिका कम हो गई है। उन्हें पूरे राज्य में चुनाव प्रचार और रणनीति तैयार करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी नेतृत्व उन्हें एक प्रमुख चेहरे के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता है, जो पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत कर सके। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि अन्नामलाई और सहयोगी दल एआईएडीएमके के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के कारण उन्हें उम्मीदवार सूची से बाहर रखा गया है।

महिला नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महिला नेताओं पर खास भरोसा जताया है। पार्टी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन को महत्वपूर्ण सीट से मैदान में उतारा है। इसे भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश की जा रही है।

234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान

तमिलनाडु विधानसभा की कुल 234 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, राज्य में एक ही चरण में वोटिंग कराई जाएगी।

 

Read More

LPG की कालाबाजारी और किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिए रोजाना प्रेस ब्रीफिंग करने के निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments