विधानसभा चुनाव को लेकर BJP नेता मनीष ग्रोवर की बड़ी घोषणा, चुनाव लड़ने की बजाए ये काम करने का ऐलान

Jul 28, 2024 - 13:33
 14
विधानसभा चुनाव को लेकर BJP नेता मनीष ग्रोवर की बड़ी घोषणा, चुनाव लड़ने की बजाए ये काम करने का ऐलान
विधानसभा चुनाव को लेकर BJP नेता मनीष ग्रोवर की बड़ी घोषणा, चुनाव लड़ने की बजाए ये काम करने का ऐलान

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में भले ही अभी विधानसभा चुनाव की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनेता अभी से इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कांग्रेस के चौधरी बीरेंद्र सिंह के बाद अब बीजेपी के नेता मनीष ग्रोवर ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है। ग्रोवर ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। 

उन्होंने कहा कि वो इस बार रोहतक से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मनीष ग्रोवर ने कहा कि वो 1971 से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन इस बार वो संगठन का काम संभालना चाहते हैं। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार लाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बीजेपी सरकार में थे मंत्री

साल 2014 से 2019 तक मनीष ग्रोवर बीजेपी सरकार में मंत्री रहे हैं। साल 2014 में रोहतक सीट से चुनाव जीतकर राज्य सहकारिता मंत्री बने थे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि वो संगठन में रहकर काम करना चाहते हैं ताकि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बने। उन्होंने इसे अपना निजी फैसला बताया है। 

निचले स्तर से मंत्री पद तक पहुंचे 

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर 1971 से सक्रिय राजनीति में हैं। वह कई बार पार्षद और जिला अध्यक्ष भी रहे है। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका कोई मां-बाप नहीं था। वो निचले स्तर से अपने बलबूते पर संघर्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री पद तक पहुंचे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow