BJP प्रत्याशी के IAS बेटे का हुआ तबादला, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत

विधानसभा चुनाव के बीच हरियाणा में कुरुक्षेत्र के डी.सी. सुशील सारवान का तबादला कर दिया गया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार एडीसी सोनू भट्ट को कुरुक्षेत्र के डीसी का चार्ज दिया गया है। आईएएस अफसर सुशील सारवान की मां संतोष सारवान अम्बाला की मुलाना सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं।

Sep 7, 2024 - 11:53
 11
BJP प्रत्याशी के IAS बेटे का हुआ तबादला, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत
BJP प्रत्याशी के IAS बेटे का हुआ तबादला, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

विधानसभा चुनाव के बीच हरियाणा में कुरुक्षेत्र के डी.सी. सुशील सारवान का तबादला कर दिया गया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार एडीसी सोनू भट्ट को कुरुक्षेत्र के डीसी का चार्ज दिया गया है। आईएएस अफसर सुशील सारवान की मां संतोष सारवान अम्बाला की मुलाना सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। एक दिन पहले कांग्रेस ने इसकी शिकायत भारतीय चुनाव आयोग और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की थी। शिकायत में कहा गया है कि आईएएस सुशील सारवान की मां को भाजपा ने अम्बाला लोकसभा क्षेत्र की मुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि इस विधानसभा की सीमा कुरुक्षेत्र जिले की सीमा से लगी हुई है। ऐसे में वह चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव में शिकायत पर सारवान को पंचकूला डी.सी. पद से हटाया गया था।

कांग्रेस ने लगाया था लोगों पर दवाब बनाने का आरोप

चुनाव आयोग को दी शिकायत में हरियाणा कांग्रेस कमेटी के मैंबर सुरेश उनीसपुर ने लिखा था कि कुरुक्षेत्र के डीसी सुशील सारवान संतोष सारवान भाजपा उम्मीदवार मुलाना विधानसभा क्षेत्र के बेटे हैं। इनकी तुरंत प्रभाव से बदली की जाए। शिकायत में कांग्रेस की ने आरोप लगाए कि भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद से ही सुशील सारवान स्थानीय लोगों पर भाजपा को वोट देने का दबाव बना रहे हैं। शिकायत में नियमों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने लिखा कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार किसी भी पार्टी के प्रत्याशी के रिश्तेदार को चुनाव ड्यूटी में तैनात नहीं किया जा सकता और जिसका पिछले चुनाव में ही ट्रांसफर हुआ हो, तो वह चुनाव ड्यूटी कैसे कर सकता है इसलिए आपसे अनुरोध है कि हरियाणा में निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सुशील सारवान डी.सी. कुरुक्षेत्र का तुरंत प्रभाव से तबादला किया जाए।

लोकसभा चुनाव में पंचकूला डीसी के पद से हटाया था

लोकसभा चुनाव में आईएएस अधिकारी सुशील सारवान पंचकूला के डीसी थे और उनका गृहक्षेत्र इस लोकसभा क्षेत्र में पड़ता था, इसलिए उस समय भी उनकी आयोग के पास शिकायत हुई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने सारवान को डीसी पद से हटाकर एचएचआईआईडीसी में एमडी नियुक्त किया था। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा सरकार ने सारवान को कुरुक्षेत्र का डीसी नियुक्त किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow