हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में किसने हासिल की थी सबसे बड़ी जीत? आपको चौंका देगा ये नाम   

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब एक महीने का समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2019 विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत किसे मिली थी।

Sep 5, 2024 - 16:14
 31
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में किसने हासिल की थी सबसे बड़ी जीत? आपको चौंका देगा ये नाम   

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब एक महीने का समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2019 विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत किसे मिली थी। अगर नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं। 

हरियाणा के 2019 विधानसभा चुनाव में पांच सबसे बड़ी जीत में दो सीटें भाजपा और जजपा तो एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे। पिछले चुनाव में 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 40 सीटें हासिल कर चुनाव जीता था, वहीं कांग्रेस 31 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी और जजपा 10 सीटें जीतने में सफल रही थी।

ये थी पांच सबसे बड़ी जीत 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री)  -  कांग्रेस  -  58,312
देवेंद्र बबली (विधायक)  -  जेजेपी  -  52,302
दुष्यंत चौटाला (पूर्व उपमुख्यमंत्री) -  जेजेपी  -  47,452
मनोहर लाल खट्टर (केंद्रीय मंत्री)  -  बीजेपी  -  45, 188
मूलचंद शर्मा (विधायक)  -  बीजेपी  -  41, 713

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow