Tuesday, March 10, 2026
Home Current News लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता AAP...

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता AAP में हुए शामिल

Advertisement

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के कई पुराने नेता और कई स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं जिनका ‘आप’ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी, जीवन ज्योत कौर की मौजूदगी में स्वागत किया।

इस मौके पर शैरी कलसी ने कहा कि ‘आप’ सरकार के प्रति पंजाब के लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, हर वर्ग और समाज के लोग पार्टी की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है, हम यह चुनाव रिकॉर्ड तोड़ अंतर से जीतेंगे।