Thursday, February 19, 2026
Homeधर्मHaryana Election 2024: जाने माने गायक कन्हैया मित्तल हो सकते हैं कांग्रेस...

Haryana Election 2024: जाने माने गायक कन्हैया मित्तल हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल !

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी को एक और बड़ा झटका लग सकता है. जाने-माने भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक कन्हैया मित्तल बीजेपी द्वारा टिकट ना मिलने से नाराज हैं.वह पंचकूला सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे. हालांकि भाजपा ने यहां से ज्ञानचंद गुप्ता को दोबारा टिकट दिया.

बता दें कि यूपी में हुए विधानसभा चुनाव से पहले कन्हैया मित्तल का गाना चर्चित हुआ था. उन्होंने ही ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गाना गया है. उन्हें काफी लोग फॉलो करते हैं


मित्तल – भाजपा के पास ज्यादा विकल्प थे

एक मीडिया समूह से बातचीत में कन्हैया मित्तल ने कहा कि मैंने भाजपा से कभी टिकट की उम्मीद नहीं की. काम करने की सभी की अपनी-अपनी शैली है. भाजपा के पास ज्यादा विकल्प थे. हम सभी जगह काम कर सकते हैं. मगर, मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं. अभी तारीख और समय तय नहीं किया गया है. मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वह एक दल को सनातन न समझें, सनातन हर जगह है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments