हाल ही में LPG की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi) ने मंत्रियों को विशेष निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में PM मोदी ने कहा कि यह समय जनता के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का है, ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या अफवाह को बढ़ने से रोका जा सके।
जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखें
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों को वास्तविक स्थिति समझाएं, उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनें और जमीन पर सक्रिय रहकर हालात की निगरानी करें।
भारत की तैयारियां अन्य देशों से मजबूत
PM मोदी(PM Modi) ने आश्वस्त किया कि भारत की तैयारियां बेहद मजबूत हैं और देश अपनी स्थिति में पड़ोसी देशों और अन्य कई राष्ट्रों से बेहतर है। सरकार हर समय मॉनिटरिंग कर रही है और सभी संबंधित एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं।
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि मौजूदा हालात केवल भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी दुनिया इसे अनुभव कर रही है। इसलिए भारत की प्रतिक्रिया को वैश्विक संदर्भ में समझकर और रणनीतिक रूप से लागू किया जाना चाहिए।
अफवाह फैलाने वालों पर सख्त नजर
PM मोदी ने चेतावनी दी कि जो लोग स्थिति को घबराहट में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे किसी भी प्रयास को तुरंत रोका जाए और सत्य जानकारी लोगों तक पहुँचाई जाए।
सोशल मीडिया पर तथ्य आधारित जवाब
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं का तथ्यपरक और तेज़ प्रतिक्रिया के साथ मुकाबला किया जाए, ताकि अफवाहें माहौल को बिगाड़ न सकें।