Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश ‘2017 से पहले अपराधियों का था बोलबाला…’, विधानसभा में बोले CM योगी

‘2017 से पहले अपराधियों का था बोलबाला…’, विधानसभा में बोले CM योगी

Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार (13 फरवरी) को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभिभाषण के दौरान विपक्ष का व्यवहार अनुचित था और इससे सदन की गरिमा आहत हुई। सपा पर तंज कसते हुए उन्होंने मिर्जा गालिब का शेर पढ़ा “धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर नेतृत्व कर रहा है और उत्तर प्रदेश देश के विकास का अग्रणी इंजन बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों के कार्यकाल में राज्य की छवि खराब हुई और उसे ‘बीमारू’ कहा जाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

2017 से पहले अपराधियों का था बोलबाला

CM योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और अपराधियों का बोलबाला था। उनके अनुसार, उस समय “गुंडों की समानांतर सरकार” चलती थी, जबकि अब अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचाया है।

‘अब उपद्रव नहीं, उत्सव प्रदेश है’ – CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, जबकि अब प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। उन्होंने धार्मिक आयोजनों का जिक्र करते हुए कहा कि कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी प्रदेश में शांति और व्यवस्थापन की मिसाल है। CM योगी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले नौ वर्षों में अनुशासन और सुशासन के साथ विकास की नई परिभाषा गढ़ी गई है, जिससे उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा है।