HomeBreaking Newsअगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरूरी...

अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरूरी काम, जानें कब-कब नहीं खुलेंगी बैंक शाखाएं?

Bank Holiday Next Week: अगले हफ्ते बैंकिंग कामकाज को लेकर ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 23 से 29 मार्च 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक कुल चार दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में त्योहारों के साथ-साथ चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं, जिससे लगातार कई दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इस महीने बैंकों में कुल 18 छुट्टियां

Reserve Bank of India द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार इस महीने बैंकों में कुल 18 छुट्टियां तय की गई हैं। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार शामिल हैं। हालांकि, आमतौर पर पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कोई विशेष अवकाश घोषित न हो।

इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

  • 26 मार्च (गुरुवार) को रामनवमी के अवसर पर अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

  • 27 मार्च (शुक्रवार) को रामनवमी  के कारण भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

  • 28 मार्च (शनिवार) को चौथे शनिवार के चलते पूरे देश में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे, जबकि 29 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं छुट्टियां

बैंक अवकाश हर राज्य में एक जैसे नहीं होते, क्योंकि ये स्थानीय त्योहारों और परंपराओं पर निर्भर करते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी नजदीकी बैंक शाखा से छुट्टियों की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि किसी जरूरी काम में परेशानी न हो।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। ग्राहक ATM, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट और अन्य शाखा से जुड़े कामों के लिए बैंक खुलने तक इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में बेहतर यही है कि ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

चमोली में फर्जी हॉलमार्क लगाकर बेचने वाले ज्वैलरी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments