Wednesday, March 4, 2026
Home Current News बहादुरगढ़ : घर में लगी भीषण आग, चार लोगों की हुई मौत

बहादुरगढ़ : घर में लगी भीषण आग, चार लोगों की हुई मौत

Advertisement

हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार को एक घर में भीषण धमाका हो गया जिस कारण घर में आग लग गई। इस भयानक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आग कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। यह घटना यहां सेक्टर 9 स्थित की है।

फिलहाल अभी घटना की पूरी जानकारी साफ नहीं हो पा रही है हालांकि बताया जा रहा है कि धमाका सिलेंडर फटने या फिर एसी का कंप्रेशर फटने से हुआ है।