Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में भी लागू होगी आयुष्मान योजना- CM रेखा गुप्ता

दिल्ली में भी लागू होगी आयुष्मान योजना- CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि अब दिल्ली में भी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा।
सीएम गुप्ता ने इस बजट को “आम जनता का बजट” बताते हुए कहा कि इसमें महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जाएगा। सरकार ने इस बजट को तैयार करने के लिए विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए हैं, जिसमें लगभग 10,000 लोगों के विचार शामिल हैं।
बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के साथ बजरंग बली से आशीर्वाद लिया। यह बजट दिल्ली में भाजपा सरकार का 27 सालों बाद पहला बजट है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments