Sunday, March 8, 2026
Home Current News अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का हुआ निधन, 86...

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का हुआ निधन, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Advertisement

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का बुधवार को पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

सत्येंद्र दास को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था और स्थिति नाजुक बनी हुई थी। उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा था।

राम जन्मभूमि में उनकी पूजा अर्चना के लिए सत्येंद्र दास प्रसिद्ध थे। उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर है।