Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsमहाराष्ट्र के दो जिलों में ATS की 21 ठिकानों पर छापेमारी, हिरासत...

महाराष्ट्र के दो जिलों में ATS की 21 ठिकानों पर छापेमारी, हिरासत में 12 से ज्यादा संदिग्ध

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने राज्य में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों को लेकर मिले खुफिया इनपुट के बाद दो जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। आधी रात के आसपास शुरू हुई इस कार्रवाई में यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों के कुल 21 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान 12 से अधिक संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई है।

खुफिया इनपुट के बाद एक्शन

ATS को सूचना मिली थी कि कुछ युवाओं को कथित तौर पर आतंकी संगठनों से जोड़ने और उन्हें सक्रिय करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसी इनपुट के आधार पर एटीएस ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड़ क्षेत्रों में 14 स्थानों पर, जबकि अहिल्यानगर जिले में सात ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन किया गया।

दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

तलाशी के दौरान संदिग्धों के घरों, दफ्तरों और अन्य संबंधित परिसरों की गहन जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई में कई आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

जब्त डिजिटल सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक डाटा के विश्लेषण से नेटवर्क और संभावित लिंक के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

ATS अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ जारी है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूरे अभियान के दौरान एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जांच एजेंसियों का कहना है कि जैसे-जैसे पूछताछ और तकनीकी जांच आगे बढ़ेगी, मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments