कांग्रेस नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस ने छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस भी असम पुलिस के साथ मौजूद रही। हालांकि, छापेमारी के दौरान पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे।
आरोपों के बाद दर्ज हुई FIR
यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद हुई है। पवन खेड़ा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हाल ही में सरमा के परिवार पर विदेशों में संपत्ति और कंपनियों से जुड़े आरोप लगाए थे।
पवन खेड़ा पर क्या थे आरोप
पवन खेड़ा ने दावा किया था कि कुछ दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कई पासपोर्ट हैं और दुबई समेत विदेशों में संपत्तियां हैं। ये आरोप उन्होंने असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए थे।
CM हिमंता बिस्वा सरमा का पलटवार
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के खिलाफ गलत जानकारी फैलाई गई है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More

