Thursday, February 12, 2026
HomeBreaking NewsAssam में रचा गया इतिहास, चीन से कुछ दूरी पर नॉर्थ ईस्ट...

Assam में रचा गया इतिहास, चीन से कुछ दूरी पर नॉर्थ ईस्ट का पहला हाईवे एयरस्ट्रिप बनकर तैयार

यह सुविधा नेशनल सिक्योरिटी और डिज़ास्टर रिस्पॉन्स में मदद करेगी। इसके अलावा, युद्ध या इमरजेंसी की स्थिति में, अगर कोई एयरबेस डैमेज हो जाता है, तो ऐसी हाईवे स्ट्रिप्स दूसरे रनवे का काम कर सकती हैं। भारत पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी पहली हाईवे एयरस्ट्रिप (इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी) की शुरुआत करने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को असम के डिब्रूगढ़ जिले में तैयार की गई 4.2 किलोमीटर लंबी इस विशेष पट्टी पर उतरकर इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह एयरस्ट्रिप डिब्रूगढ़-मोरान नेशनल हाईवे के एक हिस्से पर विकसित की गई है, जिसे विशेष रूप से आपातकालीन लैंडिंग के लिए तैयार किया गया है।

उद्घाटन समारोह में 16 विमान लेंगे हिस्सा

यह क्षेत्र लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे इसकी सामरिक अहमियत और बढ़ जाती है। उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना के लगभग 16 विमान हिस्सा लेंगे।

इनमें अत्याधुनिक राफेल, सुखोई लड़ाकू विमान और भारी-भरकम परिवहन विमान C-17 ग्लोबमास्टर शामिल होंगे। इसके अलावा कई फाइटर जेट इस हाईवे पर लैंडिंग और टेकऑफ का प्रदर्शन भी करेंगे, जो इसकी परिचालन क्षमता को दर्शाएगा।

आपदा और युद्ध की स्थिति में सहायक

उद्घाटन से पहले ही सोशल मीडिया पर राफेल और C-17 विमानों के टच-एंड-गो अभ्यास के वीडियो सामने आ चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह सुविधा राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ आपदा के समय राहत कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रनवे के रूप में काम करेगी एयरस्ट्रिप

युद्ध या आपातकालीन हालात में यदि पारंपरिक एयरबेस किसी कारण से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, तो ऐसी हाईवे एयरस्ट्रिप वैकल्पिक रनवे के रूप में काम कर सकती हैं।

पूर्वोत्तर भारत में यह अपनी तरह की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) है और यह चाबुआ एयर फोर्स स्टेशन के नजदीक स्थित है। चीन सीमा के समीप होने के कारण इसकी रणनीतिक उपयोगिता और भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें : पुतिन ने रूस में WhatsApp पर लगाया बैन, जानें क्या है वजह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments