Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Assam : CM हिमंता बिस्वा सरमा का कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर...

Assam : CM हिमंता बिस्वा सरमा का कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर आरोप, पाकिस्तान की गुपचुप यात्रा करने का दावा

Advertisement

असम की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि गोगोई वर्ष 2013 में बिना किसी आधिकारिक जानकारी के पाकिस्तान गए थे।

बिना सूचना पाकिस्तान यात्रा का आरोप

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई 2013 में चुपचाप पाकिस्तान गए थे और इसकी जानकारी भारतीय अधिकारियों को नहीं दी गई थी। मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि इस दौरान गोगोई ने वहां किसी तरह का प्रशिक्षण लिया हो सकता है। यह बयान विधानसभा चुनावों से पहले सामने आया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

पत्नी पर संवेदनशील जानकारी भेजने का दावा

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई की ब्रिटिश नागरिक पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि एलिजाबेथ भारत में काम करते हुए देश से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा कर पाकिस्तान भेजती थीं। हिमंता ने दावा किया कि एलिजाबेथ दो भारतीय संस्थाओं से जुड़ी थीं और इस दौरान वह नौ बार पाकिस्तान गईं।

SIT रिपोर्ट के बाद केंद्र को भेजा जाएगा मामला

असम सरकार ने पहले ही पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख, गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के कथित भारत-विरोधी गतिविधियों की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था। SIT ने 10 सितंबर को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। इसके बाद असम कैबिनेट ने फैसला किया कि अब इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए। जल्द ही यह केस गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा।

कांग्रेस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

इस पूरे मामले पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पहले ही मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि यह सब मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। कांग्रेस का कहना है कि इन आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है।