HomeBreaking News10वीं फेल बन बैठा फर्जी ज्योतिषी, अशोक खरात पर महिलाओं से दुष्कर्म...

10वीं फेल बन बैठा फर्जी ज्योतिषी, अशोक खरात पर महिलाओं से दुष्कर्म और करोड़ों की वसूली के आरोप

नासिक के ज्योतिषाचार्य अशोक खरात का चेहरा अब पूरी तरह उजागर हो गया है। जो शख्स खुद को अंकशास्त्र और न्यूमेरोलॉजी का विशेषज्ञ बताता था, उस पर महिलाओं से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, जबरन वसूली और अघोरी परंपराओं का पालन करते हुए हिंसक कार्यों के गंभीर आरोप लगे हैं।

शिक्षा और फर्जी पहचान

अशोक खरात का असली नाम लक्ष्मण खरात था। वह हाईस्कूल में गणित में फेल रहा और कुल 251 अंक (35.88%) प्राप्त किए। मराठी में 39, अंग्रेजी 37, गणित 28, विज्ञान 62, समाजशास्त्र 38 और हिंदी में 47 अंक थे। बावजूद इसके, उसने खुद को अंकशास्त्र का विशेषज्ञ घोषित किया और कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। 

महिलाओं और पुरुषों का शोषण

जांच में सामने आया कि खरात तंत्र-मंत्र, डर और दैवीय शक्तियों का इस्तेमाल करके महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। पुरुषों को भी आर्थिक रूप से ठगने के आरोप लगे हैं। 28 साल की बीएससी छात्रा को हर एग्जाम से पहले बुलाकर धमकाया गया और दो साल तक कई बार दुष्कर्म किया। सात महीने की गर्भवती महिला को पुत्र जन्म और सुरक्षित प्रसव का झांसा देकर बलात्कार किया गया।

करोड़ों की जबरन वसूली

खरात पर आरोप है कि उसने पुणे के बिल्डर से लगभग 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की। शिकायतकर्ता को नकली सांप और मौत का डर दिखाकर मर्सिडीज कार खरीदवाई और अंतरराष्ट्रीय यात्रा का झांसा दिया। इसके अलावा, फार्महाउस के निर्माण और फर्नीचर के लिए भी पैसे जबरन वसूले।

अघोरी और रहस्यमयी सामग्री

खरात के बंगले और फार्महाउस की तलाशी में हथियार, कारतूस, कस्तूरी और अघोरी परंपराओं से जुड़ा रहस्यमयी सामान बरामद हुआ। 21 जिंदा कारतूस भी पुलिस को मिले। जांच यह निर्धारित कर रही है कि उसने किसी जानवर का शिकार किया या बलि दी है।

महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा 

 

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने नासिक के फर्जी ज्योतिषी और दुष्कर्म के आरोपी अशोक खरात के साथ वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों साथ दिखी जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से फैलने के बाद विपक्षी दलों ने इस्तीफे की मांग तेज कर दी थी। चाकणकर पर आरोप थे कि वे अशोक खरात के पैरों की पूजा करती और वीडियो उनकी तारीफ करती नजर आईं। अपने इस्तीफे में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटने की घोषणा की है।

पुलिस कार्रवाई

वावी पुलिस स्टेशन में अशोक खरात के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। जांच में उसका शोषण और जबरन वसूली का पूरा पैटर्न सामने आया है।

 

Video:

READ MORE: गाजियाबाद में अर्बन कंपनी और सोसाइटी के बीच खूनी झड़प , सुरक्षाकर्मी समेत कई लोग घायल

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments