HomeBreaking Newsपंजाब में नशा विरोधी अभियान तेज, 3 Kg हेरोइन समेत 85 तस्कर...

पंजाब में नशा विरोधी अभियान तेज, 3 Kg हेरोइन समेत 85 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने हेरोइन, नशीली गोलियां और नकदी बरामद कर ड्रग नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।

85 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

राज्यभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक ये कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसका मकसद नशा तस्करी की जड़ों को खत्म करना है।

हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.2 किलोग्राम हेरोइन और 586 नशीली गोलियां बरामद किए हैं। इसके अलावा ₹21,780 की नकदी भी जब्त की गई है, जिसे नशे के धंधे से कमाई गई रकम बताया जा रहा है।

ड्रग मनी और सप्लाई चेन की जांच

पुलिस का कहना है कि बरामद नकदी और ड्रग्स के जरिए पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है।

20 लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित

नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने जागरूकता पर भी जोर दिया है। इस दौरान 20 लोगों को नशा छोड़कर नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में इलाज कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्रशासन के साथ साझा करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर इस समस्या पर काबू पाया जा सके।

Read More

IPL 2026: पंजाब किंग्स की धमाकेदार शुरुआत, गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में हराया

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments