Wednesday, February 18, 2026
Homeराज्यपंजाबअमृतसर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, 67 लाख रुपये से ज्यादा के अवैध...

अमृतसर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, 67 लाख रुपये से ज्यादा के अवैध नशीले पदार्थ किए नष्ट

अमृतसर कस्टम्स प्रिवेंटिव कमिश्नरेट ने अवैध तंबाकू व्यापार पर कड़ा प्रहार करते हुए विदेशी मूल की 4,02,800 सिगरेट स्टिक्स को नष्ट कर दिया। इन सिगरेटों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 67.83 लाख रुपये बताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह खेप अलग-अलग अभियानों के दौरान जब्त की गई थी।

पर्यावरण मानकों के तहत की गई कार्रवाई

जब्त नशीले पदार्थ को निर्धारित सरकारी दिशानिर्देशों और पर्यावरण मानकों का पालन करते हुए  नष्ट किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई, ताकि किसी प्रकार की पर्यावरणीय क्षति न हो और कानून का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

युवाओं के स्वास्थ्य पर खतरा

कस्टम्स अधिकारियों ने कहा कि विदेशी सिगरेटों की तस्करी से सरकार को भारी राजस्व नुकसान होता है। साथ ही यह अवैध कारोबार युवाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग सीमा क्षेत्रों और ट्रांजिट पॉइंट्स पर निगरानी और सख्त कर रहा है।

सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

विभाग ने चेतावनी दी है कि तस्करी या अवैध व्यापार में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कस्टम्स प्रिवेंटिव कमिश्नरेट, अमृतसर ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments