Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यपंजाबअमृतसर एयरपोर्ट पर सनसनी! फ्लाइट से उतरे यात्री की तलाशी में हुआ...

अमृतसर एयरपोर्ट पर सनसनी! फ्लाइट से उतरे यात्री की तलाशी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

अमृतसर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कस्टम अमृतसर की टीम ने स्पॉट प्रोफाइलिंग और बैगेज स्कैनिंग के दौरान एक यात्री के सामान से 1 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1.64 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह यात्री बैंकॉक से फ्लाइट नंबर SL-214 के जरिए Sri Guru Ram Dass Jee International Airport पहुंचा था। जांच के दौरान अधिकारियों को उसके हाव-भाव संदिग्ध लगे। इसके बाद उसके बैग की विस्तार से तलाशी ली गई, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था।

NDRF एक्ट के तहत कार्रवाई

कस्टम अधिकारियों ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी जारी है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नशे के नेटवर्क पर एजेंसियों की पैनी नजर

“युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के तहत कस्टम विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता से काम कर रही हैं। इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि पंजाब में नशे की सप्लाई करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अब पुलिस और कस्टम विभाग आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग जुड़े हैं और यह नेटवर्क कब से सक्रिय था। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

 

यह भी पढ़ें : नशा विरोधी अभियान के तहत पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश में छापेमारी कर…
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments