HomeBreaking News‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में अमित शाह का ऐलान, उत्तराखंड को 1000...

‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में अमित शाह का ऐलान, उत्तराखंड को 1000 करोड़ रुपये की सौगात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने हरिद्वार में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास को गति देने के लिए कुल 1129.91 करोड़ रुपये की 39 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं को उत्तराखंड के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

केंद्र के सहयोग से राज्य के विकास को मिली गति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में देश को नक्सलवाद और आतंकवाद जैसी चुनौतियों से निपटने में मजबूती मिली है। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया। अमित शाह का उत्तराखंड दौरा सुबह देहरादून से शुरू हुआ। वह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। 

इसके बाद शाह हेलीकॉप्टर से हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान पहुंचे, जहां ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के तहत तीन पाकिस्तानी और एक अफगानिस्तानी शरणार्थी को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र भी सौंपे। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और साधु-संत बड़ी संख्या में पहुंचे। मैदान में हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी और सभा स्थल लगभग पूरी तरह भर गया।

जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमित शाह की जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी गई। मंच और सभा स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था।

कार्यक्रम के मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी मौजूद रहे। इनमें सौरभ बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, स्वामी यतीश्वरानंद, अजय भट्ट, सुबोध उनियाल, अजय टम्टा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, विजयराज लक्ष्मी, रेखा आर्या, सतपाल महाराज और अनिल बलूनी

यह भी पढ़ें : ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की तैयारी में अमेरिका! तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजने की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments