विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस का एक और बड़ा एक्शन, 5 पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाला, जानिए अब तक कितने नेताओं पर की कार्रवाई ?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस की ओर से पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है।

Sep 28, 2024 - 14:06
 18
विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस का एक और बड़ा एक्शन, 5 पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाला, जानिए अब तक कितने नेताओं पर की कार्रवाई ?
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस की ओर से पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पार्टी से बगावत करने के आरोप में अब 5 पूर्व विधायकों समेत 9 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

इन नेताओं को किया गया निष्कासित

पार्टी से निष्कासित किए गए नेताओं में बल्लभगढ़ विधानसभा की पूर्व विधायक शारदा राठौर, पानीपत शहर से पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, आरक्षित सीट नीलोखेड़ी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक राजकुमार वाल्मीकि, हथीन विधानसभा सीट से पूर्व विधायक हर्ष कुमार और तिगांव विधानसभा सीट से पूर्व विधायक ललित नागर का नाम शामिल है। इनके अलावा 4 अन्य नेताओं को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। बता दें कि कांग्रेस की ओर से अब तक कुल 25 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow