Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsअंबानी परिवार की लाड़ली ने टाटा की बढ़ाई टेंशन, आखिर ऐसा क्या...

अंबानी परिवार की लाड़ली ने टाटा की बढ़ाई टेंशन, आखिर ऐसा क्या करने जा रही है ईशा अंबानी

मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा के मास्टर प्लान से टाटा की टेंशन बढ़ने वाली है। जी हां, 10 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार सिर्फ पेट्रोकेमिकल, टेलीकॉम या रिटेल कारोबार तक सीमित नहीं है। बल्कि उनका कारोबार कई सेक्टर में फैला हुआ है। वहीं, मुकेश अंबानी अपने पिता धीरूभाई अंबानी के विजन से रिलायंस को ग्लोबल लेवल पर ले जा रहे हैं। कंपनी का विस्तार तेजी से हो रहा है।

मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों ने अलग-अलग सेक्टर की कमान संभाली है और तेजी से उसका विस्तार कर रहे हैं। जहां आकाश और अनंत रिलायंस जियो और रिलायंस न्यू एनर्जीज को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, वहीं ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। ईशा रिलायंस रिटेल को दुनियाभर में नंबर वन बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। हाल ही में ईशा ने अपने कारोबार के विस्तार प्लान के बारे में बताया था। जिस सेगमेंट में ईशा ने अपने पैर पसारने की बात कही है, उसने टाटा समेत कई प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। आइए जानते हैं क्या है ईशा का प्लान…

क्या है ईशा का प्लान?

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने रिलायंस रिटेल को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रिलायंस रिटेल की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने रिटेल बिजनेस को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। ईशा ने बताया कि जल्द ही रिलायंस रिटेल क्यूरेटेड डिजाइन बेस्ड फॉर्मेट के साथ लग्जरी ज्वेलरी सेगमेंट में उतरने जा रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी जल्द ही ज्वेलरी में क्यूरेटेड डिजाइन बेस्ड फॉर्मेट के साथ लग्जरी ज्वेलरी सेगमेंट की शुरुआत करने जा रही है।

टाटा को मिलेगी टक्कर

इसके साथ ही ईशा अंबानी ने अपने इस कदम से टाटा के कैरेटलेन और दूसरे ज्वेलरी ब्रांड्स को चुनौती दी है। रिलायंस के इस कदम से टाटा और दूसरी कंपनियों की टेंशन बढ़ना तय है। आपको बता दें कि टाटा का कैरेटलेन ब्रांड पहले से ही इस सेगमेंट में है। 2008 में स्थापित कैरेटलेन की पैरेंट कंपनी टाइटन है। इस कंपनी की 100 से ज्यादा शहरों में मजबूत मौजूदगी है और इसके 270 से ज्यादा रिटेल स्टोर हैं। अब रिलायंस के इस सेगमेंट में उतरने से इसे कड़ी टक्कर मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments