Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsAmbala: अंबाला मेयर पद के उपचुनाव में BJP ने हासिल की जीत

Ambala: अंबाला मेयर पद के उपचुनाव में BJP ने हासिल की जीत

अंबाला शहर में मेयर पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने भारी अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी शैलजा सचदेवा ने 20487 वोटों से जीत दर्ज की और मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी अमीषा चावला को हराया। 2019 के बाद अंबाला शहर में किसी भी बड़े चुनाव में भाजपा की यह पहली जीत है। जिससे भाजपा काफी खुश है।

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पहुंचे और कहा कि आज मुख्यमंत्री नायब सैनी को मुख्यमंत्री बने एक साल हो गया है, आज भाजपा ने जीत का छक्का मारा है। अब ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। शैलजा सचदेवा अंबाला शहर नगर निगम की तीसरी मेयर होंगी। जीत के बाद शैलजा सचदेवा काफी खुश नजर आईं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। शैलजा सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कमल का फूल और जनता ने कलम थमाई है।

अब देखिए विकास किस तेजी से होगा। यह जीत भाजपा के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि अंबाला शहर में भाजपा को काफी समय बाद सफलता मिली है। भाजपा की जीत पर अंबाला भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस जीत का श्रेय प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को दिया और कहा कि इससे मुख्यमंत्री के हाथ और मजबूत होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments