Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent News‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दिल्ली में सर्वदलीय बैठक, केंद्र सरकार ने आज बुलाई...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दिल्ली में सर्वदलीय बैठक, केंद्र सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

भारतीय से सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की मौत का बदला ले लिया है, सेना ने सात मई को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसी बीच आज केंद्र सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, यह बैठक आज सुबह 11 बजे संसद भवन परिसर में होगी।

जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे, बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल होंगे, बैठक में सभी दलों को हमले को लेकर जानकारी दी जाएगी, साथ देश की सुरक्षा से जुड़े आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।

इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें ऑपरेशन सिंदूरको लेकर विस्तार से चर्चा हुई, पीएम मोदी ने सेना की बहादुरी की खुलकर तारीफ की, जबकि मंत्रिमंडल ने इस सफल ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments