Tuesday, March 10, 2026
Home Current News DGCA ने दिया आदेश, एयर इंडिया के सभी ड्रीमलाइनर विमानों की होगी...

DGCA ने दिया आदेश, एयर इंडिया के सभी ड्रीमलाइनर विमानों की होगी जांच

Advertisement

एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली बोइंग ड्रीमलाइनर फ्लाइट में भीषण हादसे के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। DGCA ने एयर इंडिया के सभी ड्रीमलाइनर विमानों की जांच के आदेश दिए हैं, 15 जून से एयर इंडिया के सभी बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की विशेष सुरक्षा जांच शुरू की जाएगी।

DGCA ने उड़ान से पहले कई अहम तकनीकी जांचों का निर्देश दिया है जिसमें फ्यूल पैरामीटर मॉनिटरिंग, कैबिन एयर कंप्रेसर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक इंजन कंट्रोल टेस्ट, इंजन फ्यूल एक्टुएटर ऑपरेशन, ऑयल सिस्टम और हाइड्रोलिक सिस्टम की सेवा जांच शामिल हैं। इसके साथ ही टेकऑफ से पहले के पैरामीटर्स की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए है।

साथ ही पिछले 15 दिनों में बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों में सामने आए रिपिटिटिव तकनीकी खराबियों की समीक्षा करने और उनसे जुड़े सभी मेंटेनेंस को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश भी दिए गए हैं।