Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsथाईलैंड में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फिर सामने आई...

थाईलैंड में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फिर सामने आई बड़ी खबर

एयर इंडिया के एक विमान को थाईलैंड के फुकेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट फुकेत से नई दिल्ली आ रही थी, लेकिन शुक्रवार को बम की धमकी के बाद इसे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 फुकेत से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसमें 156 यात्री सवार थे, लेकिन फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद बम की धमकी मिली। इसके बाद फ्लाइट अंडमान सागर का चक्कर लगाने के बाद वापस लौटी और इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

बम की धमकी की पुष्टि अभी AOT ने नहीं की है। फुकेत एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट से यात्रियों को निकाला जा रहा है और सभी सुरक्षित हैं।

क्या ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इजराइल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया है। इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इसके चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दोनों देशों ने अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश

अहमदाबाद में गुरुवार को 242 लोगों को ले जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 241 अन्य लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने विमान दुर्घटना में जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से घटना के बारे में जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments