Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PM मोदी ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात,...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PM मोदी ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, कार्रवाई की दी जानकारी 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने 6-7 मई की रात 1:05 से 1:30 बजे के बीच पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है जिस कार्रवाई में कम से कम 100 आतंकवादी ढेर हो गए हैं।

भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इन ठिकानों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मुख्यालय और प्रशिक्षण केंद्र शामिल थे।

भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि यह कार्रवाई आतंकवाद के ढांचे को ध्वस्त करने और भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए की गई है। ऑपरेशन के दौरान नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments