Haryana Air Pollution: दिवाली के बाद हरियाणा में हवा का स्तर बेहद खराब, जानिए कितना पहुंचा AQI

बारिश होने के बाद प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार देखने को मिला था लेकिन अब एक बार फिर से हवा जहरीली बन गई है। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद हरियाणा की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज हुई है।

हरियाणा के शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो फरीदाबाद में AQI 370, कैथल में AQI 361, गुरुग्राम में AQI 349, जींद में AQI 344, रोहतक में AQI 383, धारूहेड़ा में AQI 343, मानेसर में AQI 328, फतेहाबाद में AQI 322, पानीपत में AQI 311, कुरूक्षेत्र में AQI 307, हिसार में AQI 303 दर्ज किया गया।