Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsमंत्री बनने के बाद हुड्डा पिता-पुत्र पर बरसे अनिल विज, बोले-ये तो...

मंत्री बनने के बाद हुड्डा पिता-पुत्र पर बरसे अनिल विज, बोले-ये तो डूब गए !

हरियाणा में एक बार फिर से सत्ता की हैट्रिक लगाते हुए बीजेपी ने प्रदेश की राजनीति में इतिहास कायम कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के अनेक दिग्गज इस एतिहासिक क्षण के साक्षी बने। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ हुए कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस के साथ हुड्डा पिता-पुत्र पर निशाना साधा है। साध ही उन्होंने बताया कि वह राजनीति में किसे अपने आदर्श मानते है और भविष्य में कैसे प्रदेश को आगे ले जाया जा सकता है। इन सभी मुद्दों पर अनिल विज ने खुलकर विस्तार से अपनी राय रखी।

सवालः-अनिल विज जी आपने भी सरकार के साथ लगातार तीन मंत्री पद की हैट्रिक लगाई है।
जवाबः-
हैट्रिक के साथ चौका भी मारा है। 7 बार अंबाला की जनता ने विधायक बनाया है और इस बार लगातार चौथी बार विधायक बनाया है।

सवालः-जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से आपसे बात करते नजर आए। इससे लोगों में काफी अच्छा संदेश गया।
जवाबः-
मैं मोदी जी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैने शुरू से ही राजनेताओं को फालो किया है। कई प्रधानमंत्री आए और चले गए, जिस प्रकार से मोदी जी की सोच है, जिस प्रकार से वह देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हर वर्ग को आगे बढ़ाना चाहते है। हर दुखी, कमजोर और गरीब पर उनकी निगाह है। यह काबलियत बहुत कम लोगों में होती है।

सवालः-देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बड़ी-बड़ी ताकतें और कईं राज्यों के मुख्यमंत्री हरियाणा मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में मौजूद हो तो हरियाणा के लिए गौरव की बात है।
जवाबः-
यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है। यह पूरे देश की राजनीति को दिशा देगा। आज तक सरकारें नेगेटिव के आधार पर बनती रही। उसने गलत काम किया, उसे हटा दो इसकी जगह दूसरी बना लो। यह पहली बार हुआ है कि पॉजिटिविटी के कारण इस सरकार ने अच्छा काम किया है। इसलिए इसे दोबारा बनाओं। हालांकि हमारे खिलाफ बहुत प्रचार किया गया था, जो हमारे विरोधी कई-कईं फुट उछलते थे, एंटी इनकमबेंसी, एंटी इनकमबेंसी कहां गई एंटी इनकमबेंसी। लोगों को क्या समझते हो। आपकों लोगों का पता ही नहीं है। लोग पूरी तरह से निगाह रखते हैं और पूरे 5 साल निगाह रखते हैं कि सरकार क्या काम करती है। उसके बाद आखिरी दिन वह रिजल्ट निकालते है। लोगों को समझना चाहिए। देश के राजनेताओं को समझना चाहिए कि हमारे देश की डेमोक्रेसी बहुत जवान हो चुकी है कि अब वह बच्चे नहीं है।

सवालः-शपथ ग्रहण में अनिल विज की वरिष्ठता को ध्यान में रखा गया, जब पको शपथ के लिए सीएम के बाद दूसरे नंबर पर बुलाया गया।
जवाबः-
वह तो होता ही है सीनियोरिटी के हिसाब से ही बनाया जाता है। मैं सीनियर था, इसलिए मुझे पहले बुलाया गया।

सवालः-हालांकि अभी विभाग नहीं मिले हैं, लेकिन एक मंत्री के तौर पर आपकी कार्यप्रणाली को सभी जानते हैं, जो भी विभाग मिलेंगे उनमें शुद्धिकरण क्या वैसे ही चलेगा ?
जवाबः-
देखिए, विभाग का कोई मतलब नहीं है। हमें पूरे प्रदेश के लिए काम करने की जिम्मेदारी मिली है। सभी लोगों के लिए काम करने के लिए ही जिम्मेदारी है। सभ क्षेत्रों के लिए काम करने क लिए ही है। जहां-जहां जितना-जितना हम कर सकेंगे, हम करेंगे। हस सब चाहेंगे कि हमारा प्रदेश आगे बढ़े और जिस रफ्तार से पीएम मोदी देश को आगे ले जाना चाहते हैं, हम भी चाहेंगे कि हमारा हरियाणा भी उसी रफ्तार से उनके साथ चले।

सवालः-परिवार में भी की बार नाराजगियां होती है। मनोहर जी ने जैसे पूरे घटनाक्रम में आपकों साथ रखा, लेकिन आपको कुछ बताय नहीं। क्या वह नाराजगियां दूर हो गई।
जवाबः-
देखिए, हम एक परिवार है। परिवार में कई बार कुछ बाते होती है, लेकिन वह क्षणिक होती है। वह वहीं खत्म हो जाती है हम आगे काम करते रहते हैं। उसके बाद भी हम काम करते रहे है। मनोहर लाल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। तीसरी बार जो सरकार आई है। इसमें साढ़े 9 साल तक मनोहर लाल सीएम रहे हैं। उनके काम को कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने नए तरीके निकाले, नए राह बनाए, बिना पर्ची-बिना खर्ची से नौकरी का रास्ता निकाला।

सवालः-भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का राजनीतिक भविष्य क्या देखते हैं ?
जवाबः-
वह तो डूब गए अब। इनका तो राजनीतिक कैरियर खत्म हो गया। कोई कितना ही उछले। इन्होंने इतना ऊपर उछलकर कि एंटी इनकमबेंसी ले गई। वह तो खुद को सीएम बना मानने लग गए थे। सुना है कि आदेश देने भी शुरू कर दिए थे अधिकारियों को। अरे लोग अब जवान हो गए हैं। अब तुम्हारी बातों में नहीं आएगी जनता। मूर्ख बनाकर लोगों को 70 साल राजनीति की। लोग अब सारा समझ चुके हैं। उन्हें लोगों की नब्ज ही नहीं पता, इसका मतलब कि वह फेल डॉक्टर है। पता नहीं लगा लोग उनके खिलाफ है, किस बात के राजनेता है वह। हमें पता था, मैने हर मुकाम पर कहा कि बीजेपी ही तीसरी बार सरकार बनाएगी और बिना किसी सहयोग के बनाएगी। हम लोगों के बीच में बैठे है और हमें लोग जानते हैं। इनके तो पास भी नहीं जा सकते।

सवालः-मंत्रिमंडल में जाति और भौगोलिक सभी स्थितियों को समझकर मंत्रिमंडल बनाया गया है।
जवाबः-
जातिगत बातों का मुझे ज्यादा ज्ञान नहीं है। मैं तो काम के आधार पर बात करता हूं और जितने लोगों को कैबिनेट में स्थान दिया गया है। बहुत सोच विचार कर दिए गए हैं। सभी काम करने वाले लोग है और सभी मिलजुलकर प्रदेश को आगे ले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments