Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News161 दिन बाद कोलकाता की 'निर्भया' को मिला न्याय, रेप मामले में...

161 दिन बाद कोलकाता की ‘निर्भया’ को मिला न्याय, रेप मामले में संजय रॉय दोषी करार

कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी करार दिया है। इस दौरान पीड़िता के माता-पिता भी कोर्ट परिसर में मौजूद थे। संजय रॉय को सोमवार (20 जनवरी 2025) को सजा सुनाई जाएगी।

मुझे झूठे मामले में फंसाया गया- संजय रॉय

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी संजय ने जज से कहा, “मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है। मैंने ऐसा नहीं किया है। जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें छोड़ा जा रहा है। इसमें एक IPS अधिकारी भी शामिल है।” 9 अगस्त 2024 की सुबह उत्तर कोलकाता के सरकारी मेडिकल कॉलेज आरजी कर में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव मिला था, जिस पर कई चोटों के निशान थे।

इन धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई

कोर्ट का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 64,66, 103/1 लगाई गई है। आरोपी पर RG कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार रूम में जाकर वहां आराम कर रही महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने और उसके साथ मारपीट करने और फिर उसकी हत्या करने का आरोप है। डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी संजय रॉय का ट्रायल 9 जनवरी को पूरा हो गया था, इस दौरान 50 गवाहों से पूछताछ की गई थी।

रेप के बाद गला घोंटने का आरोप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि आरोपी ने पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने उसकी मौत की पुष्टि करने के लिए उसका दो बार गला घोंटा। आरजी कर मेडिकल कॉलेज ने शुरुआत में कहा था कि यह आत्महत्या है, लेकिन फिर परत दर परत मामला खुलने लगा। इस मामले की सच्चाई ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने पीड़िता को न्याय दिलाने और सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं भी दो महीने से अधिक समय तक ठप रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments