Punjab News: 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों में एडमिशन शुरू, शिक्षा मंत्री ने जागरूकता वैन को किया रवाना

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब में साल 2024-25 के लिए सरकारी स्कूल में एडमिशन अभियान की शुरूआत की। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षा क्रांति के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की है।

उन्होंने आगे कहा कि, पंजाब देश भर के अन्य राज्यों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक रोल मॉडल बन गया है। दशकों बाद सरकारी स्कूलों की हालत में काफी सुधार हुआ है।