Saturday, March 7, 2026
Home Current News रामलीला के मंच में दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट...

रामलीला के मंच में दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत 

Advertisement

रामलीला के मंच पर दशरथ का किरदार निभा रहे 73 वर्षीय कलाकार अमरेश महाजन को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। यह घटना हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई। अमरेश महाजन 40 वर्षों से रामलीला में हिस्सा ले रहे थे और दशरथ तथा रावण दोनों की भूमिका निभाते थे।

घटना उस वक्त हुई जब वह मंच पर अपने डायलॉग बोल रहे थे और अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से रामलीला स्थल पर मौजूद सभी लोग सदमे में आ गए और पूरे चंबा में शोक की लहर फैल गई। यह उनका अंतिम रामलीला मंचन था, जिसमें यह हादसा हो गया।