हुड्डा पिता-पुत्र पर जमकर बरसे अभय चौटाला, जानिए किस-किस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

Aug 27, 2024 - 11:23
 15
हुड्डा पिता-पुत्र पर जमकर बरसे अभय चौटाला, जानिए किस-किस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?
हुड्डा पिता-पुत्र पर जमकर बरसे अभय चौटाला, जानिए किस-किस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

हैप्पी सिंह, सिरसा:

इनेलो विधायक अभय चौटाला ने भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किसानों को बलात्कारी कहने के बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत एक महिला है। इसलिए वे उस महिला के बारे में ज्यादा बोलना नहीं चाहते है, लेकिन एक महिला को मर्यादा में रहना चाहिए। किसान बलात्कारी नहीं है बल्कि किसान देश का अन्नदाता है। कंगना को अपनी मर्यादा में रहकर बयान देना चाहिए। 

अभय चौटाला ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से ही किसान विरोधी रही है अगर भाजपा किसानों की हितैषी होती तो कंगना रनौत की हिम्मत नहीं थी कि इस तरह का बयान किसानों के प्रति दे सके। अभय चौटाला ने कहा कि किसी को भी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अभय चौटाला ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। उन्होंने कहा कि कंगना बलात्कारी का नाम बताए। 

अभय चौटाला ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में इनेलो और बसपा की बहुमत से सरकार बनेगी और हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश की जनता के दुःख दर्द सब दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग प्रदेश की जनता के साथ अन्याय कर रहे है। अभय चौटाला ने दावा किया है कि आज रानियां से इस युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इनेलो और बसपा प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी और दूसरी और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखेगी। अभय चौटाला ने कहा कि किसान (इनेलो) मजदूर (बसपा) की प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला में नशे का कारोबार ज्यादा बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार नशे पर लगाम लगाने में फेल साबित हुई है। 

अभय चौटाला ने कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा कि  सिरसा में नशे पर रोक तब लगती जब हल्के का मंत्री नशे पर ध्यान देता। उन्होंने कहा कि वे ऐलनाबाद के विधायक होने के नाते नशे के मुद्दे को लगातार विधानसभा सत्र में उठाते रहते है, लेकिन नशे के कारोबार में सरकार के लोग खुद शामिल है। 

अभय चौटाला ने आरोप लगाया है कि यहाँ तो मंत्री की गाड़ी में नशे का कारोबार बेचने वाले खुद घूमते है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारी थाने की दलाली करते है। सिरसा के थाने उनके इशारे पर चलते है। अभय चौटाला ने कहा कि अगर अपराधी थाने चलाने लग जाएंगे तो किसके साथ न्याय होगा।  

अर्जुन चौटाला की माता कांता चौटाला ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि  विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते है कि युवाओं का भला करने वाला , लोगों के बीच में रहने वाला, जनहित के मुद्दे उठाने वाले विधायक ही होना चाहिए जिसमें अब अर्जुन चौटाला पूरी तरह से फिट बैठता है।

उन्होंने कहा कि अभय चौटाला भी अपने ऐलनाबाद हल्के के विकास के लिए तत्पर रहते है और हल्के की समस्याओं को विधानसभा में बड़ी बेबाकी से उठाते है। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद हल्के की जनता अभय चौटाला को चाहती है और अभय चौटाला ऐलनाबाद हल्के की जनता को चाहते है। उन्होंने कहा कि एक माँ की दुआ है कि उसका बेटा जीते इसके साथ ही अपने पति के लिए भी कांता चौटाला ने जीत की दुआ की। 

उन्होंने कहा कि चौटाला साहब की 2005 की सरकार तक हरियाणा में नशे का नाम भी किसी ने नहीं सुना था लेकिन 2005 से 2014 तक नशे का कारोबार पनपने लगा और अब भाजपा की 2014 से 2024 तक की सरकार में नशे खूब फ़ैल गया है लेकिन अब इस नशे को खत्म करने का समय आ गया है और इनेलो और बसपा की सरकार ही नशे को खत्म करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow