Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsलुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले 'AAP' का बढ़ा कुनबा, कई लोगों ने...

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले ‘AAP’ का बढ़ा कुनबा, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन 

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है, चुनाव से कुछ दिन पहले नेताओं का एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में लुधियाना में काफी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, जिन्हें कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया, उन्होंने कहा कि आप का परिवार बढ़ रहा है जिसका फायदा उपचुनाव में जरूर मिलेगा।

Image

बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी जिसके बाद 19 जून को इस सीट पर उपचुनाव होना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments