हरियाणा में कांग्रेस के साथ बनते-बिगड़ते गठबंधन की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 20 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है.
हरियाणा में गठबंधन को लेकर आप कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने अपने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिससे लगता है कि हरियाणा में अब कांग्रेस-आप का गठबंधन नहीं होगा.



