किसानों पर कंगना रनौत के विवादित बयान के खिलाफ ‘आप’ ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं ने बुधवार को चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय का घेराव किया और किसान विरोधी रुख के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत की निंदा की। आप नेताओं ने कहा कि कंगना रनौत का बयान कोई नया नहीं है, यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा है।

Aug 29, 2024 - 09:18
Aug 29, 2024 - 09:22
 26
किसानों पर कंगना रनौत के विवादित बयान के खिलाफ ‘आप’ ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव
किसानों पर कंगना रनौत के विवादित बयान के खिलाफ ‘आप’ ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं ने बुधवार को चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय का घेराव किया और किसान विरोधी रुख के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत की निंदा की। आप नेताओं ने कहा कि कंगना रनौत का बयान कोई नया नहीं है, यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा है। विधायक जगतार सिंह दयालपुरा (आप पंजाब किसान विंग के प्रधान) और शमिंदर सिंह खिंडा (किसान विंग प्रभारी) ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। बड़ी संख्या में आप नेता और कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। आप नेताओं ने सांसद कंगना रनौत और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि कंगना रनौत अब सांसद हैं, यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अब वह सिर्फ लोगों के एक समूह या किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाने के लिए ऐसा बयान नहीं दे सकती। 

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि किसी बीजेपी नेता ने किसानों के खिलाफ ऐसा बयान दिया हो। किसान आंदोलन के दौरान, भाजपा नेताओं ने हमारे किसानों के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए लगातार गलत बयान दिए। कंगना रनौत की ताज़ा टिप्पणियां भी हमारे किसानों का अपमान है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के कारण कंगना के बयान से दूरी बना रही है। विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने कहा कि भाजपा को कंगना रनौत को फटकारने का नाटक करने की बजाय उन्हें निष्कासित करना चाहिए और हमारे अन्नदाता को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow