Tuesday, March 3, 2026
Home Current News कैथल में ‘आप’ को लगा बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष ने अपने पद से...

कैथल में ‘आप’ को लगा बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा, आज होंगे कांग्रेस में शामिल

Advertisement

कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेता भी बगावत की दौड़ में शामिल हो गए हैं। इसी कड़ी में आज कैथल आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह गोविंदपुरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि वह आज दोपहर अपने साथियों के साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

उनके साथ उनके गांव के कई लोग जिनमें ब्लॉक समिति सीवन चेयरपर्सन प्रतिनिधि और आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी भी कांग्रेस की पगड़ी पहनेंगे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने गज्जन सिंह को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले वह कैथल सरपंच एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गज्जन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को लिखे पत्र में कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश की है, अब वह अपनी मर्जी से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।