रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली, दिल्ली CM अरिवंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान समेत पार्टी के कई नेता रहेंगे मौजूद

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज आम आदमी पार्टी की महारैली होने जा रही है. इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेता मौजूद रहेंगे. शनिवार को दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने रामलीला मैदान में तैयारियों का जायजा लिया. पार्टी का दावा है कि इस महारैली में करीब 1 लाख लोग शामिल होंगे.

दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल का संबोधन 12 साल बाद होगा. अन्ना आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में कोई बड़ा संबोधन नहीं किया है, हालांकि, मुख्यमंत्री बीच-बीच में शपथ ग्रहण समारोह में जरूर संबोधित किया है.

आपको बता दें कि रैली सुबह 10 बजे से शुरू होगी, वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इस महारैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहेंगे.