Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसैफ अली खान हमले मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में...

सैफ अली खान हमले मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में लगी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में आखिरकार पहली गिरफ्तारी हो गई है। छत्तीसगढ़ से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध ट्रेन में सफर कर रहा है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से उसे ट्रेन से उतार लिया गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। संदिग्ध का मोबाइल नंबर डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के किसी राजेंद्र कोडेपे के नाम से रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस और आरपीएफ ने अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अभी तक इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं, लेकिन कई जांच टीमों द्वारा लगातार काम करने के बाद आखिरकार उन्हें कुछ सफलता मिली है। संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ा गया है। संदिग्ध को RPF ने ट्रेन के जनरल डिब्बे से हिरासत में लिया है। संदिग्ध को ट्रेन से उतार लिया गया है। वहीं मुंबई पुलिस की टीम मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हिरासत में लिए गए आरोपी का नाम आकाश बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

रात को घर में घुसा था हमलावर

अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की घटना 15-16 जनवरी की दरम्यानी रात को हुई थी। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है। सैफ पर उनके ही घर में हमला हुआ। रात करीब 2 बजे एक चोर चोरी के इरादे से उनके घर में घुसा और करीना-सैफ के छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में पहुंच गया। वह जेह की तरफ बढ़ रहा था, तभी सैफ बीच में आ गया और आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से कई बार हमला कर दिया।

2 नई तस्वीरें भी आईं सामने

इस हादसे में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनकी रीढ़ की हड्डी में करीब डेढ़ इंच लंबा चाकू का टुकड़ा फंसा था, जिसे लंबी सर्जरी के बाद बाहर निकाला गया, सैफ अब खतरे से बाहर हैं। सैफ के साथ उनके बेटे जेह की नानी भी घायल हुई हैं, करीना कपूर और नानी के बयान लिए गए हैं, इस बीच मुंबई क्राइम की टीम ने दादर रेलवे स्टेशन से दो नए फोटो ग्रैब भी जारी किए हैं। इन दोनों फोटो में आरोपी हमलावर ने अपनी पीठ पर एक काला बैग रखा हुआ है जिस पर फास्ट ट्रैक लिखा हुआ है। यह बैग स्थानीय स्ट्रीट मार्केट से खरीदा गया था। सैफ पर हमला करने के बाद आरोपी बांद्रा रेलवे स्टेशन आया और वहां से दादर चला गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments