दिल्ली विधानसभा ग्रीन एनर्जी की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है। आज विधानसभा में 500 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे विधानसभा पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलेगी। इसके बाद दिल्ली में भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली विधानसभा होगी।
एलजी वीके सक्सेना और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता इसकी आधारशिला रखेंगे, सीएम रेखा गुप्ता भी इसमें शामिल होंगी, समारोह में उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहेंगे।
इस परियोजना पर किस तरह काम होना है, इस पर चर्चा के लिए विधानसभा में एक बैठक आयोजित की गई, इसमें बताया गया कि मौजूदा समय में विधानसभा में लगे 200 किलोवाट रूफटॉप प्रणाली को हटाकर नया सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा।
